- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
19 सितंबर को उज्जैन आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, ढाई घंटे से अधिक समय तक उज्जैन में रहेंगी राष्ट्रपति; इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन के शिलान्यास के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 सितंबर को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। ख़ास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस दौरान उज्जैन आएंगी।
वहीं, मंगलवार को महामहिम के कार्यक्रम को विस्तार से बताने के लिए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस से बात की, साथ ही उन्होंने महामहिम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, 19 सितम्बर को सुबह 9:50 पर राष्ट्रपति हेलीपेड पर उतरेंगी। यहाँ पर सीएम मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल राष्ट्रपति का स्वागत कर अगवानी करेंगे। इसके बाद करीब 10 बजे हेलीपेड से डेंडिया कार्यक्रम स्थल के लिए राष्ट्रपति रवाना होंगी। एग्जीबिशन को देखते हुए 10:10 बजे महामहिम मंच पर पहुंचेंगी। यहाँ पर राष्ट्रगान के बाद सीएम स्वागत भाषण देंगे। राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरान पांच सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान महामहिम उज्जैन-इंदौर रोड सिक्स लेन का शिलान्यास भी करेंगी।
जिसके बाद 11:20 पर महामहिम महाकाल मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगी, 11:30 बजे राष्ट्रपति को महाकाल मंदिर में नंदी द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। यहाँ से वे ई-कार्ट से महाकाल मंदिर तक पहुंचेंगी। इसके बाद महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी। इस दौरान स्वस्ति वाचन होगा और महाकाल मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति मंदिर में स्वच्छता अभियान में भी शामिल होंगी, फिर महाकाल लोक भ्रमण करेंगी। अंत में महाकाल लोक में एफआरवी की मूर्तियों के बदले नई स्टोन की मूर्तियों को बना रहे शिल्पकारों से बातचीत करेंगी। जिस समय राष्ट्रपति महाकाल मंदिर रहेंगी, उस दौरान नंदी हाल, गणेश मंडपम को खाली रखा जाएगा।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महामहिम की सुरक्षा के लिए 1800 सुरक्षाकर्मियों को लगाया जा रहा है। महामहिम जिस रास्ते से गुजरेगी, उसे पूरी तरह बंद किया जाएगा। एक सेफ हाउस भी बनाया जा रहा है। पूरे रास्ते को CCTV से कवर्ड किया जा रहा है, 19 सितम्बर को पूरा शहर नो फ्लाइंग झोन रहेगा। ड्रोन भी नहीं उड़ सकेंगे।
वहीं, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पूरे मार्ग को सुसज्जित किया जा रहा है। मार्ग का सौंदर्यीकरण, सड़कों का डामरीकरण, पैचवर्क किया जा रहा है। हरे-भरे पेड़-पौधे जहां लगे हैं, उनकी कटाई-छंटाई की जा रही है। जगह-जगह रंगरोगन भी किया जा रहा है और डिवाइडर से लेकर पुल आदि को सुसज्जित किया जा रहा है।