- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
“पुत्रदा एकादशी” आज; पति-पत्नी एक साथ करें तुलसी की पूजा, मिलेगा ये लाभ…
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
आज 16 अगस्त, 2024 को सावन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। बता दें की, हिंदू धर्म शास्त्रों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और अच्छी संतान की प्राप्ति होती है. साथ ही, इस व्रत को करने वाले व्यक्ति के यश कीर्ति सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होती है.
वैदिक पंचाग के अनुसार श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत पर प्रीति योग का संयोग बन रहा है. ये योग दोपहर के 1 बजकर 13 मिनट पर शुरु होगा. इस योग में साधक को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.
पुत्रदा एकादशी के दिन पति पत्नी को एक साथ तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना करनी चाहिए, साथ ही पौधे पर एक लाल रंग का कलवा बांधना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहती है. इसके अलावा विवाहित महिलाएं अगर तुलसी माता को 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित करें, तो इससे वैवाहिक जीवन में लाभ मिलता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं.