- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
Scholarship की देरी! उज्जैन के नाराज SC-ST छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन, टॉवर चौक पर दिया धरना; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में बुधवार को एससी-एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स ने समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिलने के विरोध में टावर चौक पर जोरदार धरना दिया। डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के बैनर तले छात्रों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं को उजागर किया।
संगठन के प्रतिनिधि राम सोलंकी ने बताया कि उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप समय पर नहीं मिल पाती है, जिससे छात्रों को मुश्किलें होती हैं। उन्होंने मांग की कि स्कॉलरशिप को दो किस्तों में न बांटा जाए, बल्कि एकमुश्त दिया जाए। इसके अलावा, छात्रवृत्ति योजना के लिए 500 रुपए के स्टांप पेपर की अनिवार्यता को खत्म किया जाए।
तहसीलदार रूपाली जैन ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस प्रदर्शन में संगठन के कई प्रमुख सदस्य भी शामिल थे, और माधव नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में धरना समाप्त हुआ।