- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
अंतरिक्ष के रहस्यों का खुलासा! उज्जैन वेधशाला में बच्चों के लिए खगोलीय शिविर, 8 इंच के टेलिस्कोप से कर सकेंगे अंतरिक्ष की सैर …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला में बच्चों के लिए एक अनूठा खगोलीय शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वे अंतरिक्ष के रहस्यों से रूबरू होंगे। 3 से 7 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय शिविर में बच्चे चंद्रमा की सतह, ग्रहों की स्थिति और आकाशीय पिंडों को टेलिस्कोप की मदद से नजदीक से देख सकेंगे।
शिविर का समय शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा, जो आकाशीय पिंडों के अध्ययन के लिए सबसे उपयुक्त समय है। 8 इंच के टेलिस्कोप के माध्यम से बच्चे चंद्रमा की सतह के गड्ढों, पहाड़ों और उसकी बनावट को करीब से देखेंगे। इसके अलावा, वे सौर मंडल के प्रमुख ग्रहों जैसे शनि, शुक्र, बृहस्पति और मंगल की पहचान करना सीखेंगे और इनसे जुड़ी रोचक वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त करेंगे।
खास बात यह है कि चार ग्रहों को बिना किसी उपकरण के भी देखा जा सकता है!
शुक्र ग्रह— सबसे चमकदार ग्रह, जो पश्चिमी आकाश में 45° ऊपर नजर आएगा।
शनि ग्रह— शुक्र के ठीक नीचे, अपनी अद्भुत वलय संरचना के साथ दिखाई देगा।
बृहस्पति ग्रह— आकाश में सिर के ठीक ऊपर स्थित, अपने विशाल आकार और उपग्रहों के साथ।
मंगल ग्रह— पूर्वी क्षितिज से 45° ऊपर, अपनी लाल आभा के साथ चमकता हुआ।
वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि यह शिविर 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए खुला है, जिसमें शामिल होने के लिए केवल 20 रुपये शुल्क रखा गया है। यह शिविर बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने और खगोल विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।