- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
उज्जैन में सनसनीखेज वारदात: केंद्रीय विद्यालय के छात्र की झाड़ियों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के छात्र नैतिक पाल (18) की लाश झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिली। गले में मोटी रस्सी कसी हुई थी, मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंसा गया था, और पास में ही स्कूली बैग और पानी की बोतल पड़ी थी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह आत्महत्या है, या किसी ने उसे बर्बर तरीके से मार डाला? फ़िलहाल पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
स्कूल छोड़कर कहां गया नैतिक? हत्या या साजिश?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि नैतिक अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर स्कूल निकला था, लेकिन उसने स्कूल जाने की बजाय अपने दोस्त को छोड़कर खुद कहीं और जाने का फैसला किया। आखिर वो स्कूल क्यों नहीं गया? किससे मिलने गया था? क्या कोई उसे झाड़ियों में बुलाकर फंसा चुका था? ये सवाल गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मक्सी रोड के पाड्याखेड़ी इलाके में जब एक राहगीर को झाड़ियों में शव दिखा, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब लाश देखी, तो उनकी भी रूह कांप गई। नैतिक के गले में मोटी रस्सी बंधी थी, और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे साफ है कि किसी ने उसे तड़पा-तड़पाकर मारने की कोशिश की। शव के पास पड़े बैग से उसका आईकार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान राज एन्क्लेव निवासी नैतिक पाल के रूप में हुई। वह पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। लेकिन अब तक उसके माता-पिता से भी संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
