- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
नागदा में सनसनीखेज हत्या: अधेड़ व्यक्ति का शव निर्माणाधीन मकान में मिला, इलाके में हड़कंप; सिर पर मिले गहरे घाव के निशान, हर पहलू से हो रही जांच
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शव निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, बिड़ला ग्राम निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र, जो जन सेवा प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत थे, रविवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बेरछा रोड स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे। मगर वह घर नहीं लौटे। परिजनों की बेचैनी बढ़ी, रातभर तलाश जारी रही, और फिर सुबह जो दृश्य सामने आया, उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए।
जैसे ही सूचना पुलिस तक पहुंची, इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, एफएसएल टीम को बुलाया गया, और जांच शुरू हो गई। पुलिस ने हर उस सुराग को खंगालना शुरू किया जो इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद कर सके। पुलिस जांच में सामने आया कि रामचंद्र के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक का दोपहिया वाहन उनके घर के बाहर ही खड़ा मिला। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।