- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन में निकली ‘शक्ति संगम’ शौर्य यात्रा: 25,000 बहनों ने दिखाया शौर्य, हाथ में तलवार और घोड़े पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुई महिलाएं; साध्वी ऋतंभरा का होगा संबोधन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आज रविवार को उज्जैन में एक ऐतिहासिक शौर्य यात्रा का आयोजन हुआ, जिसे विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत ने ‘शक्ति संगम’ के तहत आयोजित किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं और यह महाकाल लोक से लेकर सामाजिक न्याय परिसर तक चली, जहां साध्वी ऋतंभरा दीदी ने महिलाओं को संबोधित किया। यात्रा की शुरुआत त्रिवेणी संग्रहालय से सुबह 10:30 बजे हुई, और इसमें बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं। बता दें, इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे मध्य प्रदेश के 28 जिलों से बहनें उज्जैन आईं हैं।
शक्ति संगम शौर्य यात्रा ने उज्जैन की सड़कों पर शक्ति और साहस का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। सफेद वस्त्र और केसरिया दुपट्टे में सजी महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं, जबकि कई महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहन रखी थी। यात्रा में दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्यों ने अपना शौर्य दिखाया, और कुछ महिलाएं तलवारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं, तो कई युवतियां घोड़े पर सवार होकर यात्रा में निकलीं। यात्रा महाकाल लोक से शुरू होकर गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, सराफा, कण्ठाल चौराहा और कोयला फाटक होते हुए सामाजिक न्याय परिसर पहुंची।
शक्ति संगम कार्यक्रम में भाग लेने आई 25,000 बहनों के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जलपान और अल्पाहार की बेहतरीन व्यवस्था की गई। आयोजन के अंतर्गत अधिकारियों, प्रभारियों और कर्मचारियों को स्वकार्य के साथ-साथ ड्यूटी भी लगाई गई।