- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : आज होगा हरि और हर का मिलन, प्रमुख मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भीड़
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया :
आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उज्जैन में भगवान हरि और हर का मिलन होगा। दरअसल, जन्माष्टमी और सोमवार का संयोग होने के कारण भगवान महाकाल की भाद्रपद माह की पहली सवारी निकलेगी। इस दौरान सवारी लौटने के समय भगवान हरि और हर का मिलन होगा। इस अद्भुत क्षण के दर्शन के लिए श्रद्धालु इंतजार में हैं।
वहीँ, उज्जैन के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिर जैसे महाकाल मंदिर, गोपाल मंदिर, सांदीपनि आश्रम और इस्कॉन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तों की भीड़ सुबह से जुटना शुरू हो गई है।
राजस्थान के सीएम भजनलाल और एमपी के सीएम मोहन यादव सहित मंत्री गौतम टेटवाल भी महाकाल मंदिर सहित सांदीपनि और गोपाल मंदिर के दर्शन करेंगे।
भगवान श्री कृष्ण के श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीद्वारकाधीश केसरिया रंग के वस्त्र धारण करेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार, भगवान के शृंगार का निर्माण करने वाले दर्शन कुमरवात की टीम ने भगवान के सभी शृंगार की सामग्री को विभिन्न स्थानों से मंगवाई है। इनमें भगवान का मुकुट और जेवर राजकोट से लाए गए है। वहीं माता रुक्मिणी की साड़ी बनारस से मंगवाई गई है। इसी तरह भगवान के शंख, चक्र, गदा, पद्म का निर्माण नाथद्वार से लाई सामग्री से हो रहा है।
गोपाल मंदिर में संध्या आरती के पश्चात भगवान गोपाल जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात्रि करीब 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदिर पहुंचकर भगवान का पूजन करेंगे । वही 12 बजे जन्म आरती होगी। आरती के बाद ही रात्रि दो बजे तक भक्तों को दर्शन होगें।