- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
Simhastha-2028: संभागायुक्त संजय गुप्ता ने ली समीक्षा बैठक, उज्जैन में वर्तमान और आगामी सिंहस्थ-2028 को लेकर की पेयजल आपूर्ति की समीक्षा
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन में हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाला सिंहस्थ मेला वर्ष 2028 में होने वाला है, जिसकी तैयारियाँ अब से ही आरंभ हो चुकी हैं।
बता दें, शुक्रवार को संभागायुक्त संजय गुप्ता ने प्रशासनिक संकुल भवन के तीसरे तल पर स्थित एनआईसी कक्ष में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उज्जैन शहर में वर्तमान और आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के संदर्भ में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। इस बैठक में उज्जैन शहर के मौजूदा जल स्रोतों, सिंहस्थ-2028 के दौरान जनसंख्या के अनुसार पेयजल की आवश्यकताओं और जलापूर्ति के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में संभागायुक्त संजय गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीने के पानी के शुद्धिकरण के लिए उन्नत तकनीकों, जैसे ओजोन ट्रीटमेंट, का उपयोग किया जाना चाहिए। संभागायुक्त गुप्ता ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पीएचई, नगर निगम और एनवीडीए के बीच समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त दीर्घकालिक और किफायती कार्य योजना बनाई जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।