- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत आभूषणों से सजे बाबा, गूंजे जयकारे
- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
सिंहस्थ 2028: उज्जैन में विकास की गूंज, हरी फाटक से महाकाल लोक तक बनेगा विशेष अंडरपास; 5 नए रेलवे ओवरब्रिज और 13 पुलों का होगा निर्माण
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सिंहस्थ 2028 की दिव्यता और भव्यता को देखते हुए उज्जैन में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में सोमवार को संकुल भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव नीरज कुमार मंडलोई ने सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, ब्रिज कॉरपोरेशन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य जून 2027 तक अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं।
वहीं, शहर को भक्तों की सुविधा के लिए आधुनिक और सुगम बनाने के उद्देश्य से 5 नए रेलवे ओवरब्रिज और 13 अन्य पुलों का निर्माण किया जा रहा है। हरी फाटक से महाकाल लोक तक एक विशेष अंडरपास भी बनेगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से महाकाल के दर्शन करने पहुंच सकेंगे। इस अंडरपास में छोटी गाड़ियों और पैदल यात्रियों के लिए सीधी सुविधा होगी, जिससे सिंहस्थ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित किया जा सकेगा। कलेक्टर सभागृह में हुई बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, प्रभारी कलेक्टर जयति सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सिंहस्थ की भव्यता को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों की ठोस कार्ययोजना तैयार कर तत्काल अमल में लाया जाए।
इसी के साथ महाकाल की नगरी अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही है, जहां आधुनिकता और आध्यात्मिकता का संगम सिंहस्थ 2028 में देखने को मिलेगा।