- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
सिंहस्थ 2028: उज्जैन में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश, मेला अधिकारी आशीष सिंह ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में तैयारियों का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित समत्व भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में साफ निर्देश दिए कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और उज्जैन की प्रतिष्ठा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और आपदा प्रबंधन का श्रेष्ठ उदाहरण बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2004 और 2016 में हुए सिंहस्थ के अनुभवों से सीख ली जाएगी और उन अधिकारियों का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा, जो पहले यहां पदस्थ रहे हैं। इसके साथ ही प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन भी किया गया है, ताकि उज्जैन में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके।
श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घाटों पर स्नान व्यवस्था सरल और सुगम हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। रेलवे मंडलों से बातचीत कर विशेष रेल सुविधाओं की तैयारी की जा रही है। साथ ही होटल और ठहरने की व्यवस्थाओं पर भी पर्यटन विभाग और निजी क्षेत्र के साथ काम हो रहा है।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं, सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग हो और भीड़ नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम पर अध्ययन किया जाए।
उज्जैन सिंहस्थ मेला अधिकारी की सख्त समीक्षा
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद उज्जैन सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
बैठक में कई अहम परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं:
-
महाकाल मंदिर से रेलवे स्टेशन तक रोपवे परियोजना
-
खान डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना
-
सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना
-
जयसिंहपुरा रेलवे अंडरपास
-
सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ब्रिज तक चौड़ीकरण
-
हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज तक चौड़ीकरण
-
फ्रीगंज आरओबी के समानांतर नया आरओबी
-
उज्जैन-लालपुर-मक्सी मार्ग पर नया आरओबी
-
आईटीआई के सामने टू-लेन अतिरिक्त आरओबी
-
लालपुर के डाउनस्ट्रीम पर क्षिप्रा नदी पर फोरलेन पुल
आशीष सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की माइक्रो प्लानिंग कर समयसीमा में पूर्ण किया जाए। रेलवे से संबंधित कार्यों के लिए दो अधिकारियों को समन्वय अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया।
प्रशासन और पुलिस की सक्रियता
बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा समेत रेलवे और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के.एल. मीणा ने आश्वासन दिया कि रेलवे से जुड़ी तकनीकी बाधाओं का समय पर समाधान किया जाएगा।