- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की आध्यात्मिक सुबह एक बार फिर खास बन गई, जब विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में तड़के आयोजित भस्म आरती में देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेहा राणा सोमवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भगवान महाकाल की भक्ति में लीन रहीं। भस्म आरती के दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती के पश्चात स्नेहा राणा ने चांदी द्वार से जल अर्पित कर विशेष पूजन किया। बताया जा रहा है कि वे अपने पारिवारिक मित्रों के साथ उज्जैन आई थीं और इससे पहले भी कई बार महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत और सम्मान भी किया गया।
इसी दौरान बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह भी महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने भी तड़के मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश तथा देश की खुशहाली की कामना की। सुबह-सुबह मंदिर परिसर में गूंजते “जय श्री महाकाल” के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जहां आम भक्तों के साथ खास अतिथियों ने भी आस्था और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में माथा टेका।