- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
तेज रफ्तार का कहर! नागदा में बेकाबू बस ने पलटाया ट्रक, लापरवाह बस ड्राइवर बना हादसे की वजह; पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के पास नागदा में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब तेज रफ्तार से आ रही बस की लापरवाही ने ट्रक को अनियंत्रित कर दिया, और कुछ ही सेकंड में ट्रक सड़क से नीचे पलट गया।
हादसे के वक्त ट्रक नागदा से पाउडर भरकर सेंधवा जा रहा था। बस ड्राइवर की लापरवाही ने कुछ ही सेकंड में ट्रक को पलटने पर मजबूर कर दिया। इस हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि ट्रक ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
घायल क्लीनर का उज्जैन के चरक अस्पताल में इलाज जारी है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ट्रक ड्राइवर अजय वास्कले, जो सेंधवा का रहने वाला है, हादसे के बाद सदमे में है।