- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
भस्म आरती घोटाले और सुरक्षा चूक के बाद प्रशासन की सख्त कार्रवाई: IAS प्रथम कौशिक के नेतृत्व में गठित हुई नई प्रशासनिक टीम, पहली बार दो डिप्टी कलेक्टर – सिम्मी यादव और एसएन सोनी बने उप प्रशासक
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों को बेहतर सुविधाएं देने और व्यवस्थाओं को अधिक सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक टीम का गठन किया है। IAS प्रथम कौशिक को प्रशासक नियुक्त करने के बाद पहली बार दो डिप्टी कलेक्टर – सिम्मी यादव और एसएन सोनी को उप प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभवी मूलचंद जूनवाल को भी इस टीम में शामिल किया गया है, जो मंदिर की दर्शन व सत्कार व्यवस्था की देखरेख करेंगे।
बता दें, लगातार सामने आ रही भस्म आरती में प्रवेश घोटाले और सुरक्षा चूक की घटनाओं के बाद प्रशासन का यह कड़ा फैसला मंदिर की व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भक्तों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब मंदिर में हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
महाकाल मंदिर में डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव राजस्व, परिवहन, स्टोर, अन्न क्षेत्र, प्रसाद, अतिथि निवास, जल प्रदाय और स्वच्छता की व्यवस्था देखेंगी। एसएन सोनी सामान्य प्रशासन, दर्शन, सुरक्षा, भूमि शाखा, कार्यक्रम और सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिम्मी यादव, अरुण शर्मा, हिमांशु कारपेंटर, आशीष पलवाडिया, गिरीश तिवारी और मूलचंद जूनवाल विभाग के प्रभारी होंगे। वहीं, दर्शन और सत्कार की व्यवस्था सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, हिमांशु कारपेंटर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गेहलोत के पास होगी। अभिषेक शर्मा और आशीष दुबे सहयोगी के रूप में काम करेंगे। उप प्रशासक सिम्मी यादव परिवहन, स्टोर, अन्नक्षेत्र और अन्य विभागों की प्रभारी अधिकारी होंगी। मंदिर कर्मचारी कमलेश सिसोदिया, विपिन एरन, मनीष पांचाल, प्रकाश शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, मिलिंद वैद्य आदि अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए क्या बदलेगा?
🚩 अब दर्शन व्यवस्था होगी अधिक व्यवस्थित और सुचारु
🚩 सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा कड़ा नियंत्रण
🚩 मंदिर प्रशासन की सख्ती से सुविधाओं में होगा सुधार