- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
मौत की रफ्तार! उज्जैन में ट्रक से भिड़ी कार, परखच्चे उड़े: तीन की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक; मंजर देख कांप उठे लोग
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्य प्रदेश के उज्जैन से करीब 60 किमी दूर माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम पाट में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार से दौड़ रही एक कार सामने से आ रहे ट्रक से इतनी भयानक टकराई कि धमाके जैसी आवाज़ गूंज उठी। चंद सेकंड में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि कार ट्रक के अंदर जा फंसी। एयरबैग खुलने के बावजूद कार सवारों की जान नहीं बच सकी। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जेसीबी बुलाई गई और क्षतिग्रस्त कार को ट्रक से बाहर निकाला गया।
मारे गए लोग कौन थे?
इस दर्दनाक हादसे में जयपुर पुलिस के जवान किशनलाल खटीक, निजी बैंक के रिकवरी एजेंट शिवराज झाला, और कार चालक प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयपुर के एक वकील रोहन टांक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पहले उज्जैन और फिर इंदौर रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आगर रोड पर तेज़ रफ्तार में जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसके अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी ज़िंदा नहीं बच सका।