- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धुलेंडी के अगले दिन से ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ माना जाता है। इसी परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल को अब शीतल जल से स्नान कराया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर में आरतियों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
यह नई समय-सारणी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद कार्तिक प्रतिपदा से होली तक अलग समय व्यवस्था लागू होती है।
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक आरती समय
-
प्रथम भस्म आरती – प्रातः 04:00 से 06:00 बजे
-
द्वितीय दद्योदक आरती – प्रातः 07:00 से 07:45 बजे
-
तृतीय भोग आरती – प्रातः 10:00 से 10:45 बजे
-
चतुर्थ संध्या पूजन – सायं 05:00 से 05:45 बजे
-
पंचम संध्या आरती – सायं 07:00 से 07:45 बजे
-
शयन आरती – रात्रि 10:30 से 11:00 बजे
कार्तिक प्रतिपदा से होली तक आरती समय
-
भस्म आरती – तड़के 04:00 से सुबह 06:00 बजे
-
बालभोग आरती – सुबह 07:30 से 08:15 बजे
-
भोग आरती – सुबह 10:30 से 11:15 बजे
-
संध्या पूजा – शाम 05:00 बजे
-
संध्या आरती – शाम 06:30 से 07:15 बजे
-
शयन आरती – रात 10:30 से 11:00 बजे