- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में आयोजित हुआ “शिक्षक सम्मान समारोह 2024”, CM मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षक दिवस के अवसर पर उज्जैन में आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह 2024” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों का सम्मान कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
बता दें, शिक्षक दिवस पर गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय माधवनगर में बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। जहां 245 शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर सांसद उमेशनाथ जी महाराज, विधायक सतीश मालवीय, सचिव शिक्षा विभाग संजय गोयल सहित कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
समारोह में CM ने पिता को याद करते हुए कहा, “शरीर नाशवान है, यह सत्य है, लेकिन सच्चे अर्थों में पूज्य पिताजी आज भी जीवित हैं। उनकी अमूल्य शिक्षा और उनके द्वारा दिए गए मूल्य, जीवन भर हमारे साथ रहेंगे। उनकी शिक्षाएं हमारी मार्गदर्शक बनी रहेंगी।” उन्होंने आगे कहा, “अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरु होता है।” सीएम ने गुरु और शिक्षक के बीच के अंतर पर कहा कि शिक्षक वो है जो सिलेबस सरल भाषा में पढ़ाए और जो सिलेबस के ऊपर है, वो गुरु है।
शिक्षक दिवस की सभी को बधाई देते हुए CM ने मीडिया से चर्चा में कहा, “आज के विशेष अवसर पर, मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया है। शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए अभियानों की मैं सराहना करता हूं… आगामी समय में सीएम राइज स्कूलों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करते हुए शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाए रखें और प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएं।”