- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से किया जलाभिषेक
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा सोमवार को उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया।
तिलक वर्मा दोपहर करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार सहित कुछ विधायक और अन्य लोग भी मौजूद थे। मंदिर में उनके पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
चांदी द्वार से किया जलाभिषेक
मंदिर में दर्शन के दौरान तिलक वर्मा ने पहले नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का स्मरण किया। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से जल अर्पित कर भगवान का अभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विश्व कप के लिए मांगी थी प्रार्थना
दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने भगवान महाकाल से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की थी। अब जब भारतीय टीम विश्व विजेता बन चुकी है, तो वह बाबा महाकाल का आभार व्यक्त करने उज्जैन आए हैं।