- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
बाबा महाकाल की सवारी के लिए प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान, भक्तों के लिए लागू की जाएँगी नई व्यवस्था; महाकाल सवारी की भी तारीखें घोषित!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
श्रावण मास जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने की, जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उद्देश्य था – श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव दिलाना और बाबा महाकाल की सवारी व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में स्पष्ट किया कि पिछले वर्षों में निकाली गई सवारियों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी को स्पष्ट रूप से समझे और समन्वय बनाकर काम करे।
दर्शन और व्यवस्था के अहम बिंदु:
श्रावण और भाद्रपद माह के दौरान भस्मार्ती के समय में संभावित परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया, ताकि दर्शनार्थियों को भीड़ से राहत दी जा सके। साथ ही सामान्य दर्शन, शीघ्र दर्शन, और दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की दिशा में भी योजना तैयार की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों के समीप जूता स्टैंड और मोबाइल लॉकर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, लंबी कतारों से निपटने के लिए विशाल टेंट, ठंडे पानी के कूलर, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे।
महाकाल सवारी की तारीखें घोषित:
महाकालेश्वर की पावन सवारी इस बार विशेष आयोजन के साथ निकाली जाएगी।
श्रावण मास में चार सवारियाँ –
🔹 14 जुलाई 2025 – प्रथम सवारी
🔹 21 जुलाई 2025 – द्वितीय सवारी
🔹 28 जुलाई 2025 – तृतीय सवारी
🔹 04 अगस्त 2025 – चतुर्थ सवारी
भाद्रपद मास में दो सवारियाँ –
🔹 11 अगस्त 2025 – पंचम सवारी
🔹 18 अगस्त 2025 – षष्ठम सवारी (शाही सवारी)
इन सवारियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, पेयजल, ट्रैफिक कंट्रोल, चिकित्सा सहायता, तथा बेरिकेटिंग की सुदृढ़ योजना बनाई गई है। अधिकारी वर्ग को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं और सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
20वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 की भी होगी भव्यता:
इस वर्ष का श्रावण महोत्सव और भी भव्य होगा। 20वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2025 की चर्चा भी बैठक में हुई। इस साल महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ उज्जैन और आसपास के स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा, जो बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव देगा।