- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
महाकाल की शरण में ‘तारक मेहता’ की टीम: गोली, नट्टू काका, बागा और डॉ. हाथी ने किए दर्शन, काल भैरव मंदिर में भी किए दर्शन!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
श्रावण माह का पवित्र अवसर और सोमवार का शुभ दिन… जब उज्जैन की पावन नगरी महाकालेश्वर की भक्ति में डूबी रहती है, ऐसे शुभ संयोग पर टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रसिद्ध कलाकार गोली (कुश शाह), डॉ. हाथी (निर्मल सोनी), नट्टू काका (किरण भट्ट) और बागा (तन्मय विकड़िया) महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचे।
इन कलाकारों ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वीआर (वर्चुअल रियलिटी) दर्शन केंद्र का भी विशेष अनुभव लिया। सभी कलाकारों ने एक स्वर में कहा कि वीआर के माध्यम से भगवान महाकाल की भस्म आरती का अद्भुत दर्शन हुआ और ऐसा अनुभव मिला मानो हम साक्षात गर्भगृह में बैठकर भगवान को निहार रहे हों।
मंदिर दर्शन के पश्चात कलाकारों ने श्री काल भैरव मंदिर भी जाकर दर्शन किए और उज्जैन के इस दिव्य आध्यात्मिक वातावरण से अभिभूत नजर आए। टीम के सदस्यों ने कहा कि, “श्रावण माह के इस पवित्र दिन भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाना हमारे जीवन का अत्यंत सौभाग्य है। महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधा और आध्यात्मिक माहौल… सब कुछ अद्वितीय और अनुकरणीय है।” महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किए गए इंतज़ामों की भी सभी ने प्रशंसा की और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं भक्तिपूर्ण बताया।