- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
दिनदहाड़े मंडी में चोरी: किसान की ट्रॉली लेकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद; पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किसान का ट्रैक्टर और ट्रॉली अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ-साफ नजर आ रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण चोर बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
किसान गेहूं बेचने आया, लौटकर देखा तो ट्रॉली गायब!
घट्टिया तहसील के ग्राम गुड़िया गुर्जर के किसान निर्भय सिंह गुर्जर मंगलवार को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (MP 13-AB-0722) में गेहूं बेचने चिमनगंज मंडी पहुंचे थे। जैसे ही उनकी पहली ट्रॉली तुली, उन्होंने खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली फड़ के पास खड़ी कर दी और दूसरी ट्रॉली तुलवाने चले गए। लेकिन जब कुछ देर बाद लौटे, तो वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं थी!
किसान ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में जो दिखा, उसने सभी को चौंका दिया—एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी के गेट से बाहर जा रहा था।
इस चोरी ने मंडी प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया। आमतौर पर मंडी गेट पर निकलने वाले वाहनों की पर्ची चेक की जाती है, लेकिन इस मामले में किसी ने भी ध्यान नहीं दिया, जिससे चोर आसानी से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। बाद में, किसान को जानकारी मिली कि चोर ने हरिओम तोल कांटे के पास ट्रैक्टर छोड़ दिया, लेकिन ट्रॉली चुराकर ले गया।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।