- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 16-07-2026
- उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, पहली बार अलग-अलग रथों पर होंगे जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
भस्म आरती में प्रवेश के नियमों में हुआ बदलाव, अब श्रद्धालुओं को रिस्ट बैंड से मिलेगी एंट्री; गलत तरीके से प्रवेश पर लगेगी रोक
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर को अनेक तकनीकियों से लैस किया जा रहा है। पिछले ही दिनों मंदिर में हाईटेक फायर सिस्टम लगाया गया था। वहीं, मंदिर में एटीएम की तरह लड्डू की मशीन लगने जा रही है, जिसमें रुपए डालने के बाद भक्तों को लड्डू का प्रसाद मिल सकेगा।
इन सभी के बाद अब महाकाल मंदिर समिति और तकनीक मंदिर में लाने जा रही है। इसके चलते अब रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) बैंड बांधकर ही श्रद्धालुओं को भस्म आरती के लिए मंदिर के अंदर प्रवेश कर सकेगा। यह बैंड श्रद्धालुओं की पहचान को सरल बनाएगा और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेगा।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया, ‘भस्म आरती का टिकट दिखाने के बाद मंदिर के सभी प्रमुख गेटों पर आरएफआईडी रिस्ट बैंड से ही एंट्री होगी। भस्म आरती के दौरान बैंड को पहने रखना जरूरी होगा। इससे बार-बार परमिशन चेक करने की जरूरत नहीं होगी। फर्जी प्रवेश करने वालों पर भी लगाम लगेगी।’