- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
साल के आखिरी दिन महिदपुर में पसरा मातम: उज्जैन के पास महिदपुर रोड पर पिकअप पलटी, तीन की मौत; कई घायल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
साल का आखिरी दिन, जब हर कोई नए साल की खुशियों का इंतजार कर रहा था, महिदपुर के लिए एक ऐसी दुखद घटना लेकर आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। यहाँ पिकअप वाहन पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें मां-बेटे शामिल हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।
यह तस्वीरें महिदपुर के पास डेलची और बंजारी गांव की हैं, जहां एक मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस वाहन में 30 से 35 महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो रतलाम जिले में मजदूरी के लिए जा रहे थे। लेकिन चालक की लापरवाही ने यह सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल दिया। स्पीड तेज होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। जिससे दो महिलाओं और एक 15 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां और बेटा भी शामिल हैं। हादसा महिदपुर तहसील के डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।
हादसे में घायल 17 लोगों का महिदपुर के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, आठ गंभीर रूप से घायल लोगों को उज्जैन के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन चालक मौके से फरार है। अस्पताल में चारों तरफ घायलों और मृतकों के परिवार जनों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।