आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌍 देश की बड़ी खबरें

  • 🚀 41 साल बाद भारतीय का अंतरिक्ष सफर: लखनऊ के शुभांशु शुक्ला से मिले PM मोदी, बोले—अब चाहिए 40–50 एस्ट्रोनॉट!

  • 🏛 संसद का मॉनसून सत्र हंगामे की भेंट, वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का हमला; हंगामे के बीच पास हुए अहम बिल।

  • 🚨 राहुल गांधी की यात्रा में हादसा: पुलिसकर्मी गाड़ी के नीचे आया; राहुल बोले—BJP ने महाराष्ट्र–हरियाणा–MP में वोट चोरी की, बिहार में नहीं होने देंगे।

  • 🗳 उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA और I.N.D.I.A आमने-सामने, विपक्ष ने रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उतारा मैदान में।

  • हाईकोर्ट की कार्यवाही 20 मिनट में स्थगित: जंगली जानवर के पेशाब से फैली बदबू, पहले भी आ चुके हैं जानवर।

  • 🎬 बॉक्स ऑफिस अपडेट: महावतार नरसिम्हा नंबर-1 (212 करोड़), पीछे छूटे कुली (206 करोड़) और वॉर 2 (183 करोड़)।

  • 🏏 एशिया कप टीम इंडिया घोषित: सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, जायसवाल–सुंदर रिज़र्व। टूर्नामेंट 9 सितंबर से।

  • हेल्थ अलर्ट: बच्चों को न दें क्रीम वाले बिस्कुट, हो सकते हैं खतरनाक असर।


🏞 मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

  • 🏥 CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक: 5 जिलों में नए आयुर्वेदिक कॉलेज–वेलनेस सेंटर, 1570 पदों की मंजूरी; भोपाल में बनेगा वर्ल्ड-क्लास इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर।

  • 👮 कानून व्यवस्था मजबूत करने का बड़ा कदम: अगले 3 साल में जुड़ेंगे 22,500 जवान, नया “MP पुलिस भर्ती बोर्ड” भी बनेगा।

  • 🗳 वोट चोरी का संगठित खेल?: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा–2023 चुनाव में 16 लाख वोट बढ़ाए गए।

  • 🏢 कांग्रेस में घमासान: 71 जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर बवाल, पार्टी ने जारी किया चेतावनी पत्र।

  • 🔪 ग्वालियर हत्याकांड: नशामुक्ति केंद्र में PNB अफसर की हत्या, शरीर पर 16 चोटें, पसलियां टूटीं; मौत से पहले पत्नी-बेटी से की थी आखिरी मुलाकात।

  • 🌧 मानसून की मेहरबानी: इंदौर–उज्जैन समेत 22 जिलों में झमाझम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट।


🕉 उज्जैन की बड़ी खबरें

  • 🙏 महाकाल दरबार: भस्म आरती के बाद रजत मुकुट और पुष्पमालाओं से सजे भगवान, भक्तों को दिव्य दर्शन।

  • 🗳 वोट चोरी का आरोप: खाचरोद-नागदा सीट पर पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर बोले—“2013 से चल रहा खेल, 2023 के नतीजे पहले से तय थे।”

  • 🔥 कांग्रेस में घमासान: जिला अध्यक्ष महेश परमार की नियुक्ति पर सचिव हेमंत चौहान भड़के, हाईकमान तक की शिकायत।

  • 🚩 महिदपुर की शाही सवारी में बवाल: BJP–कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कुर्सियाँ चलीं, पुलिसकर्मी घायल।

  • 🛠 नगर निगम कमिश्नर का औचक निरीक्षण: खुद हथौड़ा उठाकर चेक की फोरलेन रोड की क्वालिटी, बोले—“हर काम की होगी टेस्टिंग।”

  • 😡 लव जिहाद झांकी पर विवाद: शाही सवारी में पुलिस ने रोका, तो भड़के लोग; अधिकारियों ने समझाइश देकर कराया शांत।

Leave a Comment