आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
देश की बड़ी सुर्खियाँ:
राममंदिर में ‘शुद्धिकरण’ पर छिड़ा सियासी संग्राम!
BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा की गंगाजल टिप्पणी से सियासी भूचाल – पार्टी ने तुरंत किया सस्पेंड, विपक्ष ने साधा निशाना, धार्मिक भावनाओं के दोहन का आरोप।
हदें पार! अमेरिकी यूट्यूबर ने किया ‘सदी की सबसे खतरनाक हिमाकत’
सेंटिनल द्वीप में जबरन घुसकर डाइट कोक और नारियल छोड़ आया – हजारों साल पुरानी जनजाति के लिए बना खतरा! पोर्ट ब्लेयर में गिरफ्तार, केंद्र सरकार सख्त।
अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू:
‘न्यायपथ’ पर तय होगा पार्टी का भविष्य, मध्यप्रदेश से पहुंचे 70+ नेता – नए गठजोड़ों और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन।
IPL 2025: आज CSK vs PBKS का महामुकाबला!
शाम 7:30 बजे, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शेरों और शिकारियों की भिड़ंत – क्या धोनी करेंगे कमाल या दिखेगा पंजाब का पंजा?
13 साल पुराना केस फिर सुर्खियों में:
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट का जमानती वारंट जारी, 29 अप्रैल तक हाजिरी का आदेश, पुराने विवाद में नई हलचल!
स्वस्थ और घने बालों का राज:
जानिए कैसे बनाएं घर पर असरदार तेल, जिससे बाल बनें घने, मज़बूत और चमकदार – बिना कैमिकल्स, बिना खर्चे!
https://jantantra.in/effective-homemade-oils-for-healthy-and-thick-hair-easy-and-effective-remedies/
मध्यप्रदेश की टॉप खबरें:
मोहन सरकार का ऐलान – अब हर जिले में बनेगा डॉक्टर!
PPP मॉडल पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार। 13 अप्रैल को अमित शाह, और 17 अप्रैल को PM मोदी का दौरा तय – विकास कार्यों की झड़ी!
हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को न्याय की जगह लाठी!
मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पीड़ितों को पुलिस ने रोका, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बस में बैठाकर लौटाया – तीखी आलोचना के घेरे में प्रशासन।
हर शहर में बनेगी विकास समिति:
CM मोहन यादव की नई पहल – “शहर के विकास में जनता की भागीदारी जरूरी”, नगर निगमों में बनेगी विकास समितियाँ।
ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल लूट!
दिनदहाड़े पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर भागे बदमाश, 2 आरोपी गिरफ्तार – CCTV फुटेज वायरल।
सिंहस्थ 2028 के लिए मांगी 7 नई NH परियोजनाएं:
CM ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात –
10 अप्रैल को ₹5832 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन।
कूनो में ड्राइवर की गैर-जिम्मेदारी से मचा बवाल:
चीतों को “COME” कहकर पानी पिलाने का वीडियो वायरल – ‘चीता मित्र’ सस्पेंड!
दमोह में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश:
लंदन की फर्जी डिग्री के दम पर कर रहा था हार्ट सर्जरी, 7 मौतों के बाद प्रयागराज से गिरफ्तार – हेल्थ सिस्टम की बड़ी चूक!
अप्रैल में ही झुलसा मध्यप्रदेश:
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड – कई जिलों में 45°C के करीब पारा! मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी – स्कूलों में छुट्टियाँ बढ़ सकती हैं।
उज्जैन की प्रमुख खबरें:
भस्म आरती में महाकाल का दिव्य रूप:
‘जय श्री महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों के बीच बाबा ने धारण किया शेषनाग मुकुट, भक्ति में डूबी उज्जैन की सुबह।
सिंहस्थ 2028: अब दो शिफ्ट में चलेंगे काम!
कलेक्टर नीरज सिंह ने दिए निर्देश – “मानसून से पहले पूरे हों सभी कार्य”, तैयारियों में आई तेजी और सख्ती।
गर्मी का कहर उज्जैन में चरम पर!
स्कूलों के बदले गए टाइम, मंदिरों में लगाए गए पंखे और स्प्रे फैन – भगवान भी बेहाल, भक्त भी परेशान!
तराना में कर्ज के बोझ से युवक ने की आत्महत्या:
अंतिम बयान – “मैं साहिल से तंग आ चुका हूं”
चैटिंग के सबूत परिजनों ने सौंपे पुलिस को, आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग – समाज में गूंज उठा सवाल: कब रुकेगा सूदखोरी का खेल?