- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- महाकाल की नगरी में गूंजा 'जय हिंद', उज्जैन में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा; सेना के सम्मान में हुआ शक्ति प्रदर्शन!
- 25 मई से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होगा नौतपा: 9 दिनों तक तपेगी धरती, फिर होगी झमाझम बारिश!
- मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू होते ही नेताओं के दफ्तरों में लगी भीड़, उज्जैन सांसद ने लगवाया ‘नो ट्रांसफर रिक्वेस्ट’ बोर्ड!
- धार्मिक श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत नौका विहार उत्सव का इस्कॉन मंदिर में हुआ शुभारंभ, भगवान राधा-कृष्ण कर रहे हैं चंदन से शीतल नौका विहार; सात दिन तक चलेगा अलौकिक उत्सव
आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🇮🇳 देश की बड़ी सुर्खियाँ:
🔸 राममंदिर में ‘शुद्धिकरण’ पर छिड़ा सियासी संग्राम!
BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा की गंगाजल टिप्पणी से सियासी भूचाल – पार्टी ने तुरंत किया सस्पेंड, विपक्ष ने साधा निशाना, धार्मिक भावनाओं के दोहन का आरोप।
🔸 हदें पार! अमेरिकी यूट्यूबर ने किया ‘सदी की सबसे खतरनाक हिमाकत’
सेंटिनल द्वीप में जबरन घुसकर डाइट कोक और नारियल छोड़ आया – हजारों साल पुरानी जनजाति के लिए बना खतरा! पोर्ट ब्लेयर में गिरफ्तार, केंद्र सरकार सख्त।
🔸 अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू:
‘न्यायपथ’ पर तय होगा पार्टी का भविष्य, मध्यप्रदेश से पहुंचे 70+ नेता – नए गठजोड़ों और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन।
🔸 IPL 2025: आज CSK vs PBKS का महामुकाबला!
शाम 7:30 बजे, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शेरों और शिकारियों की भिड़ंत – क्या धोनी करेंगे कमाल या दिखेगा पंजाब का पंजा?
🔸 13 साल पुराना केस फिर सुर्खियों में:
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट का जमानती वारंट जारी, 29 अप्रैल तक हाजिरी का आदेश, पुराने विवाद में नई हलचल!
🔸 स्वस्थ और घने बालों का राज:
जानिए कैसे बनाएं घर पर असरदार तेल, जिससे बाल बनें घने, मज़बूत और चमकदार – बिना कैमिकल्स, बिना खर्चे!
https://jantantra.in/effective-homemade-oils-for-healthy-and-thick-hair-easy-and-effective-remedies/
🏛 मध्यप्रदेश की टॉप खबरें:
🔹 मोहन सरकार का ऐलान – अब हर जिले में बनेगा डॉक्टर!
PPP मॉडल पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार।
🔜 13 अप्रैल को अमित शाह, और 17 अप्रैल को PM मोदी का दौरा तय – विकास कार्यों की झड़ी!
🔹 हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को न्याय की जगह लाठी!
मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पीड़ितों को पुलिस ने रोका, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बस में बैठाकर लौटाया – तीखी आलोचना के घेरे में प्रशासन।
🔹 हर शहर में बनेगी विकास समिति:
CM मोहन यादव की नई पहल – “शहर के विकास में जनता की भागीदारी जरूरी”, नगर निगमों में बनेगी विकास समितियाँ।
🔹 ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल लूट!
दिनदहाड़े पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर भागे बदमाश, 2 आरोपी गिरफ्तार – CCTV फुटेज वायरल।
🔹 सिंहस्थ 2028 के लिए मांगी 7 नई NH परियोजनाएं:
CM ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात –
10 अप्रैल को ₹5832 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन।
🔹 कूनो में ड्राइवर की गैर-जिम्मेदारी से मचा बवाल:
चीतों को “COME” कहकर पानी पिलाने का वीडियो वायरल – ‘चीता मित्र’ सस्पेंड!
🔹 दमोह में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश:
लंदन की फर्जी डिग्री के दम पर कर रहा था हार्ट सर्जरी, 7 मौतों के बाद प्रयागराज से गिरफ्तार – हेल्थ सिस्टम की बड़ी चूक!
🔹 अप्रैल में ही झुलसा मध्यप्रदेश:
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड – कई जिलों में 45°C के करीब पारा! मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी – स्कूलों में छुट्टियाँ बढ़ सकती हैं।
🛕 उज्जैन की प्रमुख खबरें:
🔸 भस्म आरती में महाकाल का दिव्य रूप:
‘जय श्री महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों के बीच बाबा ने धारण किया शेषनाग मुकुट, भक्ति में डूबी उज्जैन की सुबह।
🔸 सिंहस्थ 2028: अब दो शिफ्ट में चलेंगे काम!
कलेक्टर नीरज सिंह ने दिए निर्देश – “मानसून से पहले पूरे हों सभी कार्य”, तैयारियों में आई तेजी और सख्ती।
🔸 गर्मी का कहर उज्जैन में चरम पर!
स्कूलों के बदले गए टाइम, मंदिरों में लगाए गए पंखे और स्प्रे फैन – भगवान भी बेहाल, भक्त भी परेशान!
🔸 तराना में कर्ज के बोझ से युवक ने की आत्महत्या:
अंतिम बयान – “मैं साहिल से तंग आ चुका हूं”
चैटिंग के सबूत परिजनों ने सौंपे पुलिस को, आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग – समाज में गूंज उठा सवाल: कब रुकेगा सूदखोरी का खेल?