आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
देश की 7 बड़ी खबरें:
1. कोरोना का कहर फिर लौटा!
10 दिन में केस 15 गुना बढ़े, नए वैरिएंट की पुष्टि — अब तक 34 मौतें, सरकार की एडवाइजरी जारी!
2. पूर्वोत्तर में तबाही का तांडव!
सिक्किम में लैंडस्लाइड से आर्मी कैंप तबाह — 3 जवान शहीद, 6 लापता! 4 दिन में कुल 37 मौतें!
3. भारत के गुकेश ने रचा इतिहास!
19 वर्षीय वर्ल्ड चैंपियन D. गुकेश ने क्लासिकल चेस में पहली बार मैग्नस कार्लसन को दी शिकस्त, पहुंचे टॉप-3 में!
4. चेन्नई अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस: न्याय की जीत!
दोषी ज्ञानसेकरन को उम्रकैद की सजा, 19 वर्षीय छात्रा से किया था बलात्कार — 11 संगीन आरोप साबित!
5. IPL 2025 Final कल!
अहमदाबाद में Narendra Modi Stadium में होगा महामुकाबला — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम के साथ सेना को समर्पित क्लोजिंग सेरेमनी!
6. अदनान सामी का दर्द छलका!
पाकिस्तान ने वीजा देने से इनकार किया, मां के जनाज़े में नहीं जा सके सिंगर — वीडियो कॉल से दी आख़िरी विदाई!
7. Shashankasana Yoga – चमत्कारी आसन!
शरीर को दे संतुलन, मन को शांति और पाचन तंत्र को बनाए सुपर स्ट्रॉन्ग — जानिए इसके फायदे!
मध्यप्रदेश की 5 बड़ी खबरें:
8. पचमढ़ी में मोहन सरकार की कैबिनेट मीटिंग!
3 जून को होगी बैठक — CM यादव करेंगे ₹33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन!
9. मुख्यमंत्री का बड़ा ऐक्शन!
कटनी-दतिया के SP और चंबल के IG-DIG को हटाया गया — 10 IPS अफसरों के तबादले, सख्त संदेश!
10. भोपाल से कांग्रेस का मिशन रिस्टार्ट!
3 जून को राहुल गांधी का भोपाल दौरा — संगठन सृजन अभियान की शुरुआत, PAC बैठक और विधायक-सांसदों से मुलाकात!
11. JEE Advanced 2025 Result: मप्र के सितारे चमके!
माजिद मुजाहिद हुसैन को ऑल इंडिया रैंक-3, जबलपुर के देव को कैमिस्ट्री में 100/100!
12. मध्यप्रदेश में मौसम का उलटफेर!
इंदौर-उज्जैन में टूटा 100 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड — 50 ज़िले अलर्ट पर, जून की शुरुआत में ही बारिश का कहर!
उज्जैन की 5 सबसे बड़ी खबरें:
13. भस्म आरती में दिव्यता की बारिश!
महाकाल के त्रिनेत्र दर्शन से भक्त हुए भावविभोर — मंदिर परिसर में सुबह से गूंजे मंत्रोच्चार!
14. धार्मिक वीडियो से फैला तनाव!
महिदपुर में मौलाना ने शेयर किया पाकिस्तानी मौलवियों का विवादित वीडियो, माहौल गरमाया — FIR दर्ज, आरोपी फरार!
15. उज्जैन में देर रात फायरिंग!
महावीर नगर में घर पर चली गोली — CCTV में दिखे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी!
16. गूगल मैप बना जानलेवा रास्ता!
महाकाल दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के युवक हादसे का शिकार — एक की मौत, चार घायल; नेविगेशन की गलती पड़ी भारी!