- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
रक्षाबंधन पर्व और श्रावण मास की अंतिम सवारी कल, CM यादव बाबा महाकाल का पूजन कर सवारी में होंगे शामिल …
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया :
मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की श्रावण मास की अंतिम व क्रम अनुसार पांचवी सवारी 19 अगस्त सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान महाकाल का पूजन कर सवारी में शामिल होंगे। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव तथा नंदी पर उमा महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद शामिल होगा। पांचवी सवारी में इस बार सीआरपीएफ पुलिस के करीब 50 सदस्यीय बैंड भक्तिगीतों की प्रस्तुति देंगे। वहीं डिण्डोरी के गोण्ड जनजातीय समूह के करीब 50 से अधिक कलाकार करमा, सैला नृत्य प्रस्तुत करते हुए शामिल होंगे। वहीं सभामंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान को सलामी देंगे।
इस बार खास बात यह है की 19 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन पर्व भी है। ऐसे में सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान पर महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी जाएगी। इसके बाद भगवान को लड्डूओं का महाभोग अर्पित होगा। बता दे की इस बार संयोग है कि श्रावण की शुरूआत सोमवार से हुई है। वहीं अब श्रावण मास का समापन भी सोमवार को हो रहा है।