- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
भस्म आरती : रविवार तड़के तीन बजे खोले गए मंदिर के पट, राजा स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के तीन बजे सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप वाले चांदी के पट खोला गया. उसके बाद गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया. वहीं नंदी हाल में नंदी जी का स्नान,ध्यान, पूजन किया गया।
बता दे की मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया और फिर भांग चन्दन ड्रायफ्रूट और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया. जिसके बाद रजत का त्रिपुण्ड, त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर भगवान को भस्म चढ़ाई गई. इस दौरान बाबा महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की. वहीं, मंदिर में जैसे ही बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हुए वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.