- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा, “बोल बम” और “श्री शिवाय नमस्तुभ्यम” के जयकारों से गूंज उठा सीहोर …
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
मध्यप्रदेश के सीहोर में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 11 किमी लंबी कांवड़ यात्रा निकाली। पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीवन नदी घाट से नदी का जल लेकर कावड़ यात्रा की शुरुआत की और 11 किमी का सफर तय कर यात्रा कुबेरेश्वर धाम पहुंची। इस दौरान कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु सीहोर पहुंचे.
सुबह 9 बजे शुरू हुई यात्रा में करीब 3 लाख लोग शामिल हुए। बता दे की, एक दिन पहले शुक्रवार को ही कुबेरेश्वरधाम पर देश के कोने-कोने से करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरा डाल लिया था। कुबेरेश्वधाम पर आने वालों के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर भीड़-भाड़ नजर आई।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही तैनात था. पुलिस प्रशासन द्वारा जबर्दस्त व्यवस्थाएं की गईं थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार नगर पालिका द्वारा सीवन नदी का जल लेने के लिए पुल के दोनों ओर पाइप डालकर कई नल लगाए दिए गए थे ताकि कांवड़ यात्रियों को नदी घाट पर उतरने की जरूरत ही नहीं पड़ी।