- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने रौंदे 6 लोग, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; ड्राइवर नशे में धुत था!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के बड़नगर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार दोपहर, बड़नगर हाईवे पर बरगुंडासेरी रोड पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तेज़ रफ्तार में आग बुझाने जा रही थी, लेकिन यह वाहन मौत का कारण बन गई। नशे में धुत ड्राइवर ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू गाड़ी पलटकर घिसटती हुई आगे बढ़ी और रास्ते में खड़े 5 अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस भयावह दुर्घटना में 2 वर्षीय मासूम आवेश और उसके पिता जितेंद्र सिंह (50 वर्ष) को गंभीर हालत में उज्जैन के चरक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला उजाला सिंह, 3 वर्षीय तनीषा और एक युवक संतोष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज बड़नगर के सरकारी अस्पताल में जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी एनएस परमार ने तुरंत भीड़ को नियंत्रित कर घायलों को अस्पताल भेजवाया। फायर ब्रिगेड की पलटी हुई गाड़ी को हटवाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई, और रास्ता साफ करवाया गया।
जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह थी कि फायर ब्रिगेड का ड्राइवर नशे की हालत में था, और उसने वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया था। यह सरकारी गाड़ी आग बुझाने के बजाय मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रही थी। प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बड़नगर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और अन्य घायलों को 15-15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही उनके इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा।