- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
उज्जैन-देवास रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा; भाई-बहन को सड़क पर पड़ी मिली लाश!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन-देवास रोड पर शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 22 वर्षीय प्रदीप चौधरी, जो पेशे से स्प्रे पेंटिंग का काम करता था, उसकी उस वक्त मौत हो गई जब वह काम से लौटकर घर जा रहा था। रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच अल्पाइन कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही समय में दम तोड़ दिया।
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि प्रदीप दताना गांव का रहने वाला था और शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे कॉल किया। कॉल पर प्रदीप ने कहा कि वह कुछ ही देर में घर आ रहा है। लेकिन किसे पता था कि यह उसकी अंतिम बातचीत होगी। जब वह घर के लिए निकला, तभी यह हादसा हो गया।
काफी देर तक जब प्रदीप नहीं लौटा, तो उसका बड़ा भाई दीपक चौधरी और बहन उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। तलाश करते हुए जब वे अल्पाइन कॉलेज के सामने पहुंचे, तो उन्हें सड़क किनारे प्रदीप की बाइक पड़ी मिली और कुछ ही दूरी पर वह खुद खून से लथपथ पड़ा मिला। परिवार वाले तुरंत उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। नागझिरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि टक्कर मारने वाला वाहन कौन था और कहां से आया था।