- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
उज्जैन में दो महीने की ‘शांति’: DJ बंद! लाउडस्पीकर बजाया तो होगी कार्रवाई – कलेक्टर का सख्त फरमान …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में अब 11 फरवरी से अगले दो महीने तक बिना अनुमति DJ, बैंड और लाउडस्पीकर पूरी तरह बैन रहेंगे। दरअसल, उज्जैन में एमपी बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सख्त आदेश जारी किए हैं, जिनके अनुसार अब आपको अगले दो महीने DJ, बैंड और लाउडस्पीकर बजाने से पहले अनुमति लेनी होगी। हालाँकि अनुमति मिलने के बावजूद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सिर्फ सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही किया जा सकेगा, और वह भी तय मानकों के तहत— लाउडस्पीकर 10 डेसिबल और साउंड सिस्टम 5 डेसिबल से अधिक नहीं बजेंगे।
कलेक्टर ने साफ कहा है कि अस्पताल, नर्सिंग होम, कोर्ट, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंकों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। साथ ही अगर किसी ने इस आदेश को तोड़ा, तो यह दंडनीय अपराध माना जाएगा।
कलेक्टर के इस कड़े फैसले से शहर में सन्नाटा छा सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। अब देखना यह होगा कि इस आदेश को कितनी सख्ती से लागू किया जाता है और लोग इसे कितना गंभीरता से लेते हैं।