- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
Ujjain: बड़नगर में बाढ़ में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू, गर्भवती महिला और दो अन्य को हेलीकॉप्टर से बचाया
बड़नगर क्षेत्र का सेमलिया गांव जल भराव के कारण टापू बन गया है और यहां 5 किलोमीटर तक पहुंचने का कोई साधन नहीं है, क्योंकि आसपास नदी है। इस बात की कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को सूचना मिली और पता चला कि गांव में एक गर्भवती महिला सहित एक अन्य ग्रामीण फंसा हुआ है। गर्भवती स्त्री की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने एयरफोर्स से तत्काल हेलीकॉप्टर मंगवाया। कुछ घंटे में हेलीकॉप्टर पहुंचा और यहां से गर्भवती स्त्री तथा एक अन्य ग्रामीण को रेस्क्यू किया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इन लोगों को बचाने के लिए नागपुर से वायु सेवा का MI17V5 हेलीकॉप्टर मंगवाया था जिसके माध्यम से बारिश में फैंसी गर्भवती महिला और दो अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया।


उज्जैन का गंभीर डैम जहां लबालब भर चुका है। वहीं, मां शिप्रा भी खतरे के निशान से ऊपर की ओर बह रही है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद होकर बचाव कार्यों में लगा हुआ है, जिससे कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र कहीं भी लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।