- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
उज्जैन: आगर रोड पर श्याम ढाबे से 149 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार; कीमत 4 लाख रुपए!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के आगर रोड पर स्थित श्याम ढाबे से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (इंदौर) और घट्टिया थाना पुलिस ने 149 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। ड्रग्स की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है और इसे मालवा क्षेत्र में खपाने के लिए लाया गया था।
घट्टिया थाना पुलिस को रात 2 बजे इंदौर के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से सूचना मिली कि श्याम ढाबे पर कुछ व्यक्ति मादक पदार्थों की डिलीवरी के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस और एनसीबी की टीम ने तुरंत छापेमारी की।
जांच में पता चला कि मंदसौर निवासी मयूर, भैरवगढ़ निवासी बाबर और भैरवगढ़ निवासी रजिया बी आरोपी थे। इनके पास से 149 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई।
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह ड्रग्स मालवा क्षेत्र में वितरण के लिए लाई गई थी, और कार्रवाई से क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या एनसीबी को दें। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सघन कार्रवाई उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर नकेल कसने का प्रयास है।