- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन: डोल ग्यारस जुलूस में आग का करतब दिखाते समय हादसा, दो युवक गंभीर रूप से झुलसे
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में डोल ग्यारस के पारंपरिक जुलूस के दौरान बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में आग उगलने का करतब दिखा रहे दो युवक पेट्रोल की लपटों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा कैसे हुआ
जानकारी के मुताबिक डोल यात्रा की शुरुआत बुधवार रात तीन बत्ती चौराहे से हुई थी। परंपरा के तहत कई जगहों पर करतब और प्रदर्शन किए जा रहे थे। इसी क्रम में युवराज मरमट नामक युवक गाड़ी पर चढ़कर पेट्रोल मुंह में भरकर आग निकालने का करतब कर रहा था। यात्रा करीब आधे घंटे बाद टावर चौराहे पहुंची, तभी अचानक आग का गोला बेकाबू हो गया और लपटें उसके हाथ, छाती और चेहरे तक पहुंच गईं।
दूसरा युवक भी झुलसा
इस दौरान गाड़ी पर मौजूद एक अन्य युवक भी आग की चपेट में आ गया। दोनों युवक आग से झुलसने के बाद घबराकर नीचे कूदे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
मेडिकल टीम की पुष्टि
मेडिकल ऑफिसर डॉ. यश गोस्वामी ने बताया कि देर रात चरक अस्पताल में एक युवक को लाया गया था, जिसके शरीर का लगभग 36 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं, दूसरे युवक को भी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
डोल ग्यारस का जुलूस उज्जैन की धार्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा माना जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। लेकिन इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जुलूस में बिना सुरक्षा के आग से जुड़े ऐसे करतब करना भारी खतरे का कारण बन सकता है।
हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुलूस के आयोजकों से बातचीत कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।