- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
Ujjain: महर्षि श्रृंगी महाराज व माता शांता के मंदिर एवं आश्रम का हुआ भूमि पूजन, कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में महर्षि श्रृंगी महाराज, माता शांता मंदिर और आश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 6 नवंबर, बुधवार को भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लिया और संबोधन भी दिया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाएं, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और धर्मशाला के निर्माण में सहयोग के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उज्जैन, जो देश के 7 पवित्रतम नगरों में से एक है, में सभी समाजों के लिए धर्मशाला, मठ और मंदिरों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण को बढ़ावा देने की नीति बनाई गई है, जिसके तहत महर्षि श्रृंग समाज उत्थान संस्थान उज्जैन में मंदिर और आश्रम का निर्माण कर रहा है।
उज्जैन में हुए कार्यक्रम में हैदराबाद से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रभु दास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान के तेजमल पंडया, नई दिल्ली के विक्रांत पांडे सहित वरिष्ठ समाजसेवी तथा नागरिक उपस्थित थे।