- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन: टॉवर चौक की रॉयल रेफ्रिजरेशन में नकदी चोरी, CCTV DVR भी ले गया चोर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार टॉवर चौक पर शुक्रवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ स्थित रॉयल रेफ्रिजरेशन नामक दुकान में अज्ञात चोर ने सेंधमारी कर 1 लाख 26 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने सिर्फ कैश पर हाथ साफ किया और दुकान में रखे अन्य सामान को छुआ तक नहीं।
दुकान संचालक त्रिलोक बेलनी ने बताया कि रोज़ की तरह शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है और ताले भी टूटे हुए पड़े हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कैश काउंटर के दोनों गल्लों में रखा नकद गायब था। एक गल्ले से 6 हजार रुपए और दूसरे गल्ले से इंदौर की एक पार्टी को देने के लिए रखा गया 1 लाख 20 हजार रुपए चोर उड़ा ले गया।
चोरी की वारदात बेहद योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दी गई। आरोपी दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR सिस्टम भी अपने साथ ले गया, ताकि वारदात के कोई फुटेज न मिल सकें। हालांकि चोर की ये चाल पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि आसपास की दुकानों में लगे कैमरों में वह सुबह करीब 4:30 बजे दुकान में घुसता हुआ नजर आया। वह महज़ 15 मिनट में चोरी की पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
घटना के बाद माधवनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।