- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के योगदान को याद कर किया नमन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
गुरुवार को उज्जैन में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद टॉवर चौक पर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया। इस भव्य अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस आयोजन में सांसद अनिल फिरोजिया, बालयोगी उमेशनाथ महाराज, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, और सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित कई अन्य नागरिक उपस्थित थे।
बता दें, इस प्रतिमा का निर्माण 12.50 लाख रुपये की लागत से किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रतिमा स्थल को विद्युत सज्जा और सौंदर्यीकरण से सुसज्जित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर बताया कि उज्जैन शहर की कई खासियतें हैं। उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण में हमारे सभी महापुरुषों का योगदान अनमोल है। बाबा साहेब 20वीं सदी के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने समाज में समता के लिए, सहअस्तित्व के लिए, समान भाव लाने के लिए इस देश के अंदर जो विसंगतियाँ थीं, जो बुराईयाँ थीं, कुरीतियॉ थीं, उनके विरूद्ध आवाज उठाई और संघर्ष किया। स्वतंत्रता से पहले उन्होंने कई सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया और नए विचारों को जन्म दिया। बाबा साहेब ने कमजोर वर्ग को सशक्त किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान बनाकर सभी को समानता का अधिकार दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो, इसके लिए प्रशासन को उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, महापौर मुकेश टटवाल ने इस आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और बाबा साहेब के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।