- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दशहरे पर भी भीग सकता है उज्जैन! सितंबर के आखिरी हफ्ते में औसतन 6.1 मिमी बारिश, खाचरौद टॉप पर…
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सितंबर का आखिरी हफ्ता खत्म होने को है, लेकिन अभी तक मानसून विदा नहीं हो पाया है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर से प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके कारण दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। दक्षिण और पूर्वी हिस्सों पर इसका ज्यादा असर रहेगा।
उज्जैन जिले में फिर हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसतन 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-
खाचरौद में सबसे ज्यादा 19 मिमी
-
नागदा में 9 मिमी
-
महिदपुर में 7 मिमी
-
तराना में 5 मिमी
-
घट्टिया, झारड़ा, माकड़ौन और बड़नगर में 2 से 4 मिमी तक बारिश दर्ज हुई।
जिले में 1 जून से अब तक कुल 853.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 40 मिमी ज्यादा है।
दशहरे पर भी बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। पांचवें दिन से बारिश तेज हो सकती है। यानी दशहरे के दिन भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
इस साल 122% बारिश दर्ज
मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 45.1 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 37.2 इंच होती है। यानी इस बार औसत से लगभग 8 इंच ज्यादा पानी बरसा है।
-
सबसे ज्यादा बारिश गुना (65.6 इंच) में दर्ज हुई है।
-
मंडला और रायसेन में भी 62 इंच से अधिक वर्षा हुई।
-
वहीं, शाजापुर (28.9 इंच), खरगोन (29.6), खंडवा (32), बड़वानी (33.5) और धार (33.6) सबसे कम बारिश वाले जिले रहे।
अब विदाई में देरी
आमतौर पर 6 अक्टूबर तक पूरा प्रदेश मानसून से मुक्त हो जाता है, लेकिन इस बार विदाई की तारीख आगे खिसक सकती है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अभी परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं।