- उज्जैन संभाग आयुक्त अचानक पहुंचे स्कूल, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर ली पढ़ाई की जानकारी: रिजल्ट शीट देखी, संख्या ज्ञान पर पूछा सवाल; बाद में आंगनबाड़ी केंद्र में वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री मेधा शंकर: दूसरी बार पहुंचीं उज्जैन; विधि-विधान से पूजा कर लिया आशीर्वाद
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में सजे बाबा; शेषनाग रजत मुकुट, त्रिशूल-त्रिपुण्ड से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
उज्जैन संभाग आयुक्त अचानक पहुंचे स्कूल, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर ली पढ़ाई की जानकारी: रिजल्ट शीट देखी, संख्या ज्ञान पर पूछा सवाल; बाद में आंगनबाड़ी केंद्र में वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में मंगलवार को संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने मोहन नगर स्थित शासकीय जीवाजीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे आयुक्त सीधे कक्षा 1 और 2 के कक्ष में गए, जहां उन्होंने विद्यार्थियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को समझा।
कक्षा में बच्चों से संवाद
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई की पद्धति और स्कूल में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। “खेल-खेल में पढ़ना सीखो” जैसी पहल को लेकर भी सवाल किए। इस बीच छात्रा इशिता, जानवी और छात्र मोहित ने आयुक्त के समक्ष पाठ पढ़कर सुनाया। प्रस्तुति से संतुष्ट होकर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्रगति रिपोर्ट की जांच
आयुक्त ने परिणाम आधारित शिक्षण प्रणाली का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट (रिजल्ट शीट) का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक छात्र की प्रगति पर विशेष ध्यान रखा जाए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
बातचीत के क्रम में उन्होंने बच्चों से संख्या ज्ञान से जुड़ा प्रश्न पूछा—“बताओ इनमें बड़ी संख्या कौन सी है?” बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया। इस पर आयुक्त ने उनकी सराहना करते हुए पीठ थपथपाई।
आंगनबाड़ी केंद्र में भी पहुंचे
विद्यालय से निकलने के बाद संभाग आयुक्त गांधीनगर वार्ड 6 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। वहां चल रहे वैक्सीनेशन कार्य की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।