- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
Ujjain Latest News: हिंदू सम्मेलन के संदेश को लेकर तीनबत्ती चौराहा पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन, मंथन स्टूडियो और उज्जैन लाइव ने किए 2 गीत लॉन्च!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के तीनबत्ती चौराहा पर शुक्रवार सायं एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन देशभर में बस्ती-बस्ती आयोजित हो रहे “हिंदू सम्मेलन” के संदेश, विचार और उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में उत्साह और ऊर्जा का संचार करने के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम के दौरान मंथन स्टूडियो एवं उज्जैन लाइव के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किए गए दो विशेष गीत — “आमंत्रण है” और “जय जय माँ भारती” — का विधिवत विमोचन किया गया। इन गीतों को हिंदू सम्मेलन की विचारधारा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना को जनमानस तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से रचा गया है।
गीतों का विमोचन हिंदू सम्मेलन आयोजन उज्जैन जिला समिति के डॉ. सुशील गुप्ता, सुरेखा तंवर एवं मनोहर गिरी के साथ-साथ मंथन स्टूडियो के दीपक कोड़पे और उज्जैन लाइव के डायरेक्टर आशीष शर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मालवा के सुप्रसिद्ध कवि राहुल शर्मा द्वारा किया गया। उनकी ओजस्वी वाणी और प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया और उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य किया।
समग्र रूप से यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राष्ट्र, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरण का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ, जिसने समाज के विभिन्न वर्गों को एक साझा विचार और भावना से जोड़ने का प्रयास किया।