- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन महाकाल अन्नक्षेत्र: श्रावण-भादौ में 6 सोमवार भक्तों को मिलेगा साबूदाना-खीर व फलाहारी भोज, 5 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा है विशेष प्रसाद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार श्रावण-भादौ मास के छह सोमवार विशेष रहेंगे। मंदिर प्रबंध समिति और दानदाताओं के सहयोग से नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रावण माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है और पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। इसी दिन से अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को फलाहार में साबूदाने की खिचड़ी, आलू की चिप्स, आमटी और खीर का प्रसाद परोसा जाएगा। यह परंपरा महाकालेश्वर मंदिर में वर्षों से चली आ रही है कि श्रावण-भादौ के प्रत्येक सोमवार और महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्वों पर भक्तों को फलाहारी प्रसाद नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है।
मंदिर समिति के उप प्रशासक एवं नि:शुल्क अन्नक्षेत्र प्रभारी सिम्मी यादव ने बताया कि श्रावण-भादौ मास के सभी छह सोमवारों को मंदिर समिति तथा दानदाताओं के सहयोग से विशेष फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की गई है। अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन सामान्य दिनों में करीब पाँच हजार श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था रहती है। परंतु श्रावण माह में यह संख्या कई बार दोगुनी भी हो जाती है। यहाँ अन्नक्षेत्र सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक चलता है। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में बने काउंटर से नि:शुल्क भोजन पास जारी किए जाते हैं, जिसके आधार पर वह अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करते हैं।
महाकाल मंदिर समिति द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व श्री महाकाल महालोक पार्किंग के पास अत्याधुनिक दो मंजिला भवन में अन्नक्षेत्र का संचालन प्रारंभ किया गया था। यहाँ बड़े भवन और आधुनिक मशीनों की सहायता से सहजता से स्वादिष्ट भोजन व फलाहार तैयार होता है। सामान्य दिनों में यहाँ दाल-चावल, सादी रोटी, सब्जी और कई बार दानदाताओं के माध्यम से लड्डू या खीर भी परोसी जाती है। लेकिन श्रावण-भादौ के सोमवार को विशेष फलाहारी प्रसाद में साबूदाने की खिचड़ी, आलू चिप्स, आमटी, साबूदाने की खीर और अन्य फलाहारी व्यंजन शामिल रहते हैं।
विशेष यह है कि इस बार पांच हजार भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद तैयार करने हेतु करीब 250 किलो साबूदाना, 75 किलो मूंगफली के दाने, 4 क्विंटल आलू, 50 किलो आलू चिप्स, 4 डिब्बा मूंगफली का तेल, 100 किलो दही, 125 लीटर दूध (खीर के लिए), 20 किलो हरा धनिया, 15 किलो हरी मिर्च, 10 किलो अनार दाना, 3 किलो किशमिश और ढाई किलो काजू टुकड़ी सहित विशेष मसाले जुटाए गए हैं।