- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन: गुरुपूर्णिमा पर श्रीकृष्ण-बलराम की शिक्षा स्थली में विशेष पूजा, विद्या आरंभ संस्कार के लिए सांदीपनि आश्रम में उमड़े भक्त!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के प्राचीन सांदीपनि आश्रम में इस बार गुरुपूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही मंगलनाथ मार्ग स्थित इस दिव्य आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और गुरु सांदीपनि मुनि के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।
गुरुपूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी ने गंगा, गोमती और प्रयागराज से लाए गए पवित्र जल से भगवान श्रीकृष्ण और उनके गुरु सांदीपनि मुनि का अभिषेक किया। इसके बाद भगवान को नए रेशमी वस्त्र पहनाए गए और मोगरे के सुगंधित फूलों से उनका भव्य श्रृंगार किया गया। पूरा परिसर घंटियों और शंखनाद की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।
विशेष बात यह रही कि कई माता-पिता अपने नन्हे बच्चों को विद्या आरंभ संस्कार के लिए यहां लाए। उन्होंने गुरु सांदीपनि की परंपरा से अपने बच्चों को पहला अक्षर लिखवाया। मान्यता है कि जो बालक यहां विद्या आरंभ करता है, वह अत्यंत मेधावी बनता है और उसके जीवन में विद्या कभी क्षीण नहीं होती। सांदीपनि वंशज पुजारी पंडित राहुल व्यास ने बताया कि यह परंपरा बीते पांच हजार वर्षों से निर्बाध चली आ रही है।
बता दें, यह वही पुण्य धरा है जहाँ स्वयं भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ शिक्षा ग्रहण करने आए थे। कहा जाता है कि गुरु सांदीपनि ने पाटी पूजन करवा कर उनका विद्या आरंभ संस्कार करवाया था। श्रीकृष्ण ने सबसे पहले “श्री गणेशाय नमः”, “श्री सरस्वत्यै नमः” और “श्री गुरवे नमः” लिखकर अपने ज्ञानार्जन की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आज भी श्रद्धापूर्वक निभाया जाता है।