- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
उज्जैन: गुदरी गणराज पंडाल में लगे आतंकियों के पोस्टर, भक्तों को पैरों तले रौंदकर करना पड़ा प्रवेश; पोस्टर पर लिखा- “तुमने धर्म पूछकर मारा था, हम पैरों में रौंदने से पहले कौम नहीं पूछेंगे”
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और जगह-जगह थीम आधारित पंडाल सजाए गए हैं। इसी बीच शहर के गुदरी चौराहे पर बने गुदरी गणराज पंडाल में एक अनोखी थीम लोगों का ध्यान खींच रही है। यहाँ प्रवेश द्वार पर आतंकी हाफिज सईद और पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।
यह पंडाल चौबीस खंभा मंदिर के पास स्थित है। आयोजकों ने ऐसे पोस्टर प्रवेश द्वार के ठीक नीचे लगाए हैं, जिससे श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने जाते समय इन आतंकियों के चेहरों पर पैर रखकर ही अंदर प्रवेश करें।
एक बड़े पोस्टर पर लिखा है – “तुमने धर्म पूछकर मारा था, हम पैरों में रौंदने से पहले कौम नहीं पूछेंगे।” इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए तीर्थयात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाला पोस्टर भी पंडाल में लगाया गया है।
आयोजकों का कहना – आतंकवाद को याद रखे समाज
इस आयोजन को लेकर सर्व हिंदू समाज शिप्रा नवयुवक मंडल के पदाधिकारी रितेश माहेश्वरी ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को याद दिलाना है कि ऐसे आतंकी हमलों को भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा – “हम चाहते थे कि त्योहारों में भी समाज को यह संदेश मिले कि आतंकियों को उनकी औकात दिखाई जाए। इसलिए उनके चेहरे इस तरह लगाए गए हैं कि भक्त अनजाने में ही सही, उनके ऊपर पैर रखकर प्रवेश करें।”
पंडाल में लगी यह सजावट कई लोगों को प्रभावित कर रही है, लेकिन कुछ वर्गों में इसे लेकर चर्चा और असहमति भी देखने को मिल रही है। धार्मिक आयोजन के बीच इस तरह के पोस्टरों को सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से विवाद का कारण माना जा सकता है। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।