- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
‘राजीव गांधी अमर रहें’ के नारों से गूंजा उज्जैन, सड़कों पर दिखा भाईचारे और एकता का संदेश; सद्भावना रैली और पुष्पांजलि अर्पण के साथ मनाई गई भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शहरभर में सद्भावना का संदेश देने के लिए रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पीपली नाका स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई, जहां विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी के योगदान को याद किया।
क्षीर सागर से निकली सद्भावना रैली
पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीर सागर से सद्भावना रैली की शुरुआत की गई। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और ‘राजीव गांधी अमर रहें’ के नारे लगाए।
शहीद पार्क से भी निकली रैली
इसी कड़ी में एक अन्य सद्भावना रैली शहीद पार्क से भी निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई क्षीर सागर एरिना मैदान पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। दोनों रैलियों में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, आईटी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एरिना मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सद्भावना और सेवा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के विज़न और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे देश में आधुनिक तकनीक, सूचना क्रांति और युवा सशक्तिकरण के जनक थे। मंच से “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे गूंजे और कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।