- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन: फॉरेन एक्सचेंज ऑफिस से 7.5 लाख रुपए चोरी, महिला कर्मचारी और उसका साथी गिरफ्तार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी फॉरेन एक्सचेंज ऑफिस “फोरमैक्स फोरेक्स इंडिया प्रा. लि.” में 7 लाख 50 हजार रुपए की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारी खैरुनिशा और उसके साथी कुतुबुद्दीन अत्तार को गिरफ्तार कर चोरी गए पूरे रुपए बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ऑफिस संचालक प्रवीण कुमार जैन ने रविवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खैरुनिशा पिछले दो महीने से अकाउंट सेक्शन के साथ पूरे कार्यालय के कार्यों में सहयोग कर रही थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे बिजली गुल होने पर खैरुनिशा ने पूछा था कि “क्या बिजली जाने पर कैमरे बंद हो जाते हैं?” जब उसे बताया गया कि कैमरे 24 घंटे चालू रहते हैं, तो वह शांत हो गई और शाम 7:30 बजे के करीब ऑफिस से चली गई।
बाद में जब तिजोरी की जांच की गई तो उसमें से 7 लाख 50 हजार रुपए गायब मिले। पूरे ऑफिस की तलाशी ली गई, लेकिन रकम नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें खैरुनिशा तिजोरी से रुपए निकालते हुए स्पष्ट दिखाई दी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खैरुनिशा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि चोरी किए गए रुपए उसने अपने मित्र कुतुबुद्दीन हुसैन को क्षीर सागर इलाके में बुलाकर सौंप दिए थे। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर कुतुबुद्दीन अत्तार को भी गिरफ्तार कर लिया और चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। थाना प्रभारी और पुलिस टीम की तत्परता से महज 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।