- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन स्मार्ट सिटी को बड़ी उपलब्धि: CITIIS-2.0 में चयनित 18 शहरों में शामिल हुआ महाकाल की नगरी, महापौर और निगम अधिकारियों ने जयपुर फोरम में किया प्रतिनिधित्व
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में 3 से 5 मार्च 2025 तक आयोजित 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में उज्जैन स्मार्ट सिटी ने अपने इनोवेटिव दृष्टिकोण और सतत विकास की प्रतिबद्धता को प्रस्तुत किया। यह फोरम शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा जापान सरकार के पर्यावरण मंत्रालय (MoEJ), UNESCAP, UNCRD, UNDES और राजस्थान सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में उज्जैन का प्रतिनिधित्व महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ संदीप शिवा और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। उज्जैन स्मार्ट सिटी के प्रयासों और नवाचारों को फोरम में सराहा गया, जिससे शहर की प्रगति को नई पहचान मिली।
CITIIS-2.0 में उज्जैन का चयन – स्मार्ट विकास की ओर एक नया कदम
फोरम के दौरान CITIIS-2.0 प्रोग्राम के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कुल 84 स्मार्ट सिटीज ने भाग लिया था, जिसमें से केवल 18 शहरों को चयनित किया गया। गर्व की बात यह है कि उज्जैन भी इस सूची में शामिल हुआ। यह उपलब्धि उज्जैन के सतत विकास, सर्कुलर इकोनॉमी और स्मार्ट सॉल्यूशंस को अपनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। फोरम में शहरी क्षेत्रों में सर्कुलर इकोनॉमी को लागू करने के लिए वित्तीय रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई।
कलेक्टर से हुई सौजन्य भेंट, उज्जैन स्मार्ट सिटी को मिली सराहना
जयपुर फोरम में भाग लेने के बाद, गुरुवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी टीम ने जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान फोरम की मुख्य चर्चाओं, CITIIS-2.0 के अंतर्गत उज्जैन के चयन और क्वाड पार्टी एग्रीमेंट के बारे में जानकारी साझा की गई। वहीं, जिला कलेक्टर सिंह ने उज्जैन स्मार्ट सिटी टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दी।