- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन: बीमा पॉलिसी की आड़ में सब इंजीनियर से 14.20 लाख की ठगी, गुजरात से 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग में पदस्थ एक सब इंजीनियर को बीमा पॉलिसी की मेच्योरिटी राशि का लालच देकर ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में राज्य साइबर सेल ने लंबी तकनीकी जांच और छापामारी के बाद गुजरात के अंकलेश्वर निवासी 65 वर्षीय अतुल शाह को गिरफ्तार किया है।
कैसे हुई ठगी?
शिवांश सिटी, देवास रोड निवासी पीड़ित सब इंजीनियर ने जुलाई 2023 में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का अधिकारी बताया। कॉलर ने भरोसा दिलाया कि उनकी बीमा पॉलिसी की राशि मेच्योरिटी से पहले रिलीज कराई जा सकती है।
इसके बदले विभिन्न शुल्क, टैक्स और पॉलिसी अपडेट फीस के नाम पर मई और जून 2023 में इंजीनियर से 14 लाख 20 हजार रुपए जमा करवा लिए गए। लेकिन तय समय पर रकम खाते में न आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
साइबर सेल की जांच और छापामारी
शिकायत दर्ज होने के बाद राज्य साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम गठित की। टीम ने भरूच और अंकलेश्वर इलाके में लगातार तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार अंकलेश्वर निवासी अतुल शाह को हिरासत में ले लिया।
टीम में निरीक्षक देवराज सिंह रावत, हरेन्द्रपाल सिंह राठौर और आरक्षक प्रदीप यादव शामिल थे।
पूछताछ में आरोपी अतुल शाह ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी अपने परिचित तरुण सचदेव को बैंक खाता उपलब्ध कराया था। खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी तरुण की जानकारी के आधार पर अपडेट किए गए थे। ठगी की रकम सबसे पहले इसी खाते में आती थी और फिर आरोपी अपना हिस्सा निकालकर अलग बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेता था।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
राज्य साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सराफ ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब दिल्ली निवासी उसके सहयोगी तरुण सचदेव की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।