- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
उज्जैन : कॉलोनी में रातभर चोरों का आतंक, सेकंडों में काटी चेन और ले गए तीन बाइक, पुलिस ने 8 किमी तक किया पीछा
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन शहर में बाइक चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। मक्सी रोड स्थित तिरुपति सोलिटेयर कॉलोनी में देर रात करीब 2 बजे छह बदमाशों ने धावा बोलते हुए तीन बाइक चुरा लीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने लोहे की मोटी जंजीर को कुछ ही सेकंड में काट डाला और बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
दो नई पल्सर ले गए बदमाश
कॉलोनी निवासी अमित सक्सेना ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर तीन बाइक खड़ी कर उन्हें लोहे की चेन से बांध रखा था। रात में अचानक बदमाश पहुंचे और देखते ही देखते चेन काट दी। इसके बाद आरोपी दो पल्सर और एक अन्य बाइक लेकर फरार हो गए। दोनों पल्सर नई थीं और हाल ही में करीब 2.75 लाख रुपए खर्च कर खरीदी गई थीं। चोरी की यह वारदात सुनते ही पूरे कॉलोनी में दहशत का माहौल फैल गया।
पुलिस ने किया पीछा, पर बच निकले चोर
घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के मुताबिक, आरोपियों को पिग्लेश्वर तक लगभग 8 किलोमीटर तक खदेड़ा गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए एक बाइक जय गुरुदेव आश्रम के पास छोड़ दी, लेकिन बाकी दो पल्सर लेकर फरार हो गए।
मौके से मिला बैग, शक कंजर गिरोह पर
पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग भी बरामद किया है, जिसमें कपड़े रखे हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह वारदात कंजर गिरोह की लग रही है, जो लंबे समय से मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
कॉलोनीवासियों में दहशत, बढ़ी सुरक्षा की मांग
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से शहरवासियों में आक्रोश और दहशत दोनों है। तिरुपति सोलिटेयर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि जिस तरह से बदमाश सेकंडों में सुरक्षा चेन तोड़कर बाइक ले गए, उससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है।